क्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशाम्बी अज्ञात आयशर डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक फरार*

कौशाम्बी

*कौशाम्बी अज्ञात आयशर डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक फरार*

कौशाम्बी। जनपद के पिपरी थाना क्षेत्र में दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा नाइम मियां का पूरा के पास हुआ, जहां एक अज्ञात आयशर डीसीएम ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद डीसीएम चालक वाहन समेत घटनास्थल से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पिपरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर फरार वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा फरार वाहन और चालक की तलाश जारी है। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!