*कौशाम्बी पुलिस की बड़ी सफलता: 102 गुम हुए मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए गए*
कौशाम्बी

*कौशाम्बी पुलिस की बड़ी सफलता: 102 गुम हुए मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए गए*
कौशाम्बी पुलिस की विभिन्न थाना टीमों ने सराहनीय कार्य करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अभियान चलाकर अलग-अलग कंपनियों के कुल 102 खोए एवं गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 23 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस द्वारा आवश्यक सत्यापन एवं विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए गए। लंबे समय बाद अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने कौशाम्बी पुलिस का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
इस कार्रवाई से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। कौशाम्बी पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल संबंधित थाने या ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते उसे बरामद किया जा सके। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।
