*कौशाम्बी: कंटेनर और ट्रेलर की जोरदार भिड़ंत, केबिन में फंसा चालक रेस्क्यू कर निकाला गया*
कौशाम्बी

*कौशाम्बी: कंटेनर और ट्रेलर की जोरदार भिड़ंत, केबिन में फंसा चालक रेस्क्यू कर निकाला गया*
कौशाम्बी जनपद के कोखराज थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर के पास नेशनल हाईवे पर बुधवार को कंटेनर और ट्रेलर के बीच हुई जोरदार टक्कर से अफरा-तफरी मच गई। हादसा इतना भीषण था कि कंटेनर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंस गया।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने क्षतिग्रस्त केबिन को काटकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे के कारण नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए यातायात सुचारु कराने का प्रयास किया। चालक की हालत और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।


