क्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*प्रयागराज तेलियरगंज में भीषण सड़क हादसा, वैगनआर ने तीन खड़े वाहनों में मारी टक्कर; तीन गंभीर*

प्रयागराज

*प्रयागराज तेलियरगंज में भीषण सड़क हादसा, वैगनआर ने तीन खड़े वाहनों में मारी टक्कर; तीन गंभीर*

प्रयागराज। तेलियरगंज क्षेत्र में गंगा गेट के सामने मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। फाफामऊ की ओर से तेज रफ्तार में आ रही वैगनआर कार ने सड़क किनारे खड़े बैटरी रिक्शा, तीन पहिया सीएनजी ऑटो और एक चार पहिया वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, तेलियरगंज गंगा गेट के सामने सड़क किनारे बैटरी रिक्शा, सीएनजी ऑटो और चार पहिया वाहन खड़े थे। इसी दौरान फाफामऊ की ओर से आ रही वैगनआर कार संख्या UP 33 CP 2597 अनियंत्रित होकर खड़े वाहनों से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। वहीं, टक्कर मारने वाली वैगनआर कार का चालक भी गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी पुलिस की जांच के बाद सामने आएगी। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!