छत्तीसगढ़दिल्ली NCRपंजाबफतेहपुरबिहारमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयूपीराजस्थानराज्य
*कौशाम्बी में खुलेआम सज रही जुए की फड़? वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल*
कौशाम्बी
*कौशाम्बी में खुलेआम सज रही जुए की फड़? वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल*
कौशाम्बी। करारी थाना क्षेत्र के भिखियापुर गांव में कथित तौर पर खुलेआम जुआ खेलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग जुआ खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं।
स्थानीय स्तर पर आरोप लगाया जा रहा है कि थाना पुलिस की जानकारी या संरक्षण में जुए की फड़ संचालित हो रही है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है और पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।
अब सवाल यह है कि यदि गांव में खुलेआम जुआ चल रहा है तो जिम्मेदार अधिकारियों की नजर इस पर कब पड़ेगी?
मामला—भिखियापुर गांव, थाना करारी, कौशाम्बी

