क्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*प्रयागराज अंतिम संस्कार में शामिल होने गया 17 वर्षीय युवक गंगा में डूबा, तलाश जारी*

प्रयागराज

*प्रयागराज अंतिम संस्कार में शामिल होने गया 17 वर्षीय युवक गंगा में डूबा, तलाश जारी*

प्रयागराज। पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के फतेहपुर घाट पर बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। अंतिम संस्कार में शामिल होने गया 17 वर्षीय युवक गंगा में नहाते समय गहरे पानी में डूब गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, मनौरी गांव निवासी शेखर उर्फ पेटू (17 वर्ष), पुत्र दिनेश धरीकर, अपने गांव के लोगों के साथ फतेहपुर घाट पर अंतिम संस्कार में शामिल होने गया था। इसी दौरान वह गंगा में स्नान करने उतरा, जहां अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
घटना की सूचना मिलते ही पूरामुफ्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई। देर शाम तक चले खोज अभियान के बावजूद समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई पता नहीं चल सका।
हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस और गोताखोरों की टीम युवक की तलाश में लगातार जुटी हुई है। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!