क्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशाम्बी में बारिश से कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर महिला घायल*

कौशाम्बी

*कौशाम्बी में बारिश से कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर महिला घायल*

कौशाम्बी। चायल ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत गिरिया खालसा के मजरा मुरादपुर में सोमवार सुबह बारिश के दौरान एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय घर में मौजूद सीमा देवी पत्नी रामचन्द्र मलबे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।
मकान गिरने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला। इसके बाद घायल सीमा देवी को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
लगातार हो रही बारिश के बीच कच्चे मकानों के गिरने का खतरा बढ़ गया है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों का सर्वे कराकर आवश्यक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने तथा पात्र परिवारों को सुरक्षित आवास मुहैया कराने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में जर्जर और कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन को विशेष निगरानी और आवश्यक कदम उठाने चाहिए। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!