क्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशाम्बी में बारिश का कहर! गेहूं से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, चालक बाल-बाल बचा*

कौशाम्बी

*कौशाम्बी में बारिश का कहर! गेहूं से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, चालक बाल-बाल बचा*

कौशाम्बी। करारी थाना क्षेत्र के पिंडरा गांव के पास बीती रात बारिश के दौरान बड़ा हादसा होने से टल गया। गेहूं से भरा एक ट्रक सड़क पर फिसलन के चलते अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया।
बताया जा रहा है कि ट्रक में गेहूं की बोरियां लदी थीं, जिन्हें चायल क्षेत्र से मंझनपुर स्थित एफसीआई गोदाम ले जाया जा रहा था। बारिश के कारण सड़क पर फिसलन होने से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक पलट गया।
हादसे के बाद ट्रक में लदी गेहूं की बोरियां भी सड़क किनारे गिर गईं। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
गनीमत रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल गेहूं की बोरियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने और पलटे ट्रक को हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
स्थान: पिंडरा गांव, करारी, कौशांबी। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!