क्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*प्रयागराज पुश्तैनी कब्रिस्तान में अबान अहमद सुपुर्द-ए-खाक, कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचे उमर और अली*

प्रयागराज

*प्रयागराज पुश्तैनी कब्रिस्तान में अबान अहमद सुपुर्द-ए-खाक, कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचे उमर और अली*

प्रयागराज। अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद को शनिवार को प्रयागराज के कसारी-मसारी स्थित पुश्तैनी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। अंतिम संस्कार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। बड़ी संख्या में पुलिस बल और सुरक्षा कर्मी मौके पर तैनात रहे।
अबान अहमद के अंतिम संस्कार में उनके बड़े भाई उमर अहमद और अली अहमद भी शामिल हुए। दोनों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कब्रिस्तान तक पहुंचाया गया। मिट्टी की रस्म के दौरान पुलिस ने दोनों को सुरक्षा घेरे में वाहन से उतारकर कब्रिस्तान के अंदर पहुंचाया।
अबान का शव कब्रिस्तान पहुंचते ही बाहर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। भीड़ बढ़ने के कारण कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए भीड़ को पीछे किया और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी।
कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम रस्में पूरी कर अबान अहमद को पुश्तैनी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद रही। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!