*कौशाम्बी, कोयला डस्ट से भरा ट्रेलर हाईवे पर पलटा, चालक-खलासी सुरक्षित, बड़ा हादसा टला*
कौशाम्बी
*कौशाम्बी, कोयला डस्ट से भरा ट्रेलर हाईवे पर पलटा, चालक-खलासी सुरक्षित, बड़ा हादसा टला*
कौशाम्बी। जनपद के सैनी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अझुवा स्थित नेशनल हाईवे पर सोमवार भोर में कोयला डस्ट से लदा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रेलर चालक और खलासी बाल-बाल बच गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर अचानक संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही सैनी पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को सुचारु कराने के साथ ही राहत कार्य शुरू कराया।
गनीमत रही कि दुर्घटना के समय आसपास कोई अन्य वाहन इसकी चपेट में नहीं आया, जिससे जनहानि नहीं हुई। पुलिस की निगरानी में ट्रेलर को हटाने की कार्रवाई की गई और कुछ देर बाद हाईवे पर यातायात सामान्य हो गया।
फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने की वजह से हादसा होना बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें

