*कौशांबी जनपद के जिला अधिकारी द्वारा ग्राम केसारी का निरीक्षण*
कौशाम्बी
*कौशांबी जनपद के जिला अधिकारी द्वारा ग्राम केसारी का निरीक्षण*



कौशांबी जनपद के जिला अधिकारी द्वारा विकास खण्ड कड़ा अंतर्गत ग्राम केसारी का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
जिला अधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि ग्राम के सभी पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया जाए। इसके साथ ही महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
निरीक्षण के दौरान ग्राम में पेयजल, स्वच्छता, सड़क, विद्युत सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही ग्राम में छूटे हुए पात्र व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें राशन कार्ड एवं अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने हेतु आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी दिए गए।
जिला अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।