क्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशाम्बी में भैंस चोरी गैंग का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार*

कौशाम्बी

*कौशाम्बी में भैंस चोरी गैंग का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार*

कौशाम्बी। पुलिस ने भैंस चोरी करने वाले एक कथित गैंग का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में मूलचन्द, दरोगा निषाद, राजकुमार, सलमान और साहिल के साथ एक नाबालिग भी शामिल है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई भैंस-बछड़ा, एक पिकअप वाहन, दो मोटरसाइकिल और छह मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
पुलिस का कहना है कि आरोपी पहले पशुओं की रेकी करते थे और इसके बाद रात के समय पिकअप वाहन से चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस की कार्रवाई के बाद पशु चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!