*ऑटो में बैग काटकर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, नगदी और पायल बरामद*
कौशाम्बी
*ऑटो में बैग काटकर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, नगदी और पायल बरामद*

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में करारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ऑटो में सफर कर रही सवारी का बैग काटकर चोरी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से नगदी, चोरी की पायल और वारदात में इस्तेमाल ऑटो बरामद किया गया है।
जानकारी के मुताबिक यह घटना 1 मई 2026 की है। पीड़ित विजय हरि अपने परिवार के साथ करारी कस्बे से ऑटो बुक कर सफर कर रहे थे। आरोप है कि रास्ते में ऑटो चालक ने अपने चार साथियों को भी वाहन में बैठा लिया। इसी दौरान आरोपियों ने मौका पाकर सवारी के बैग को ब्लेड से काट दिया और उसमें रखी नगदी व जेवर पार कर दिए।
घटना के बाद पीड़ित की तहरीर पर करारी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रानीपुर निवासी आरोपी तौसीफ को अवाना नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से 2500 रुपये नकद, एक जोड़ी चांदी की पायल और घटना में इस्तेमाल किया गया ऑटो बरामद कर सीज कर दिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है।
फिलहाल पुलिस फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।