*कौशाम्बी यमुना नदी में नहाते समय 9 वर्षीय बच्ची की डूबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम*
कौशाम्बी

*कौशाम्बी यमुना नदी में नहाते समय 9 वर्षीय बच्ची की डूबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम*
कौशाम्बी जनपद के पिपरी कोतवाली क्षेत्र स्थित उमरवल गांव में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यमुना नदी में नहाने गई एक नौ वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में भी शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, सरायअकिल थाना क्षेत्र के इमलीगांव निवासी विनीत कुमार मिश्रा शनिवार को अपनी पत्नी और नौ वर्षीय बेटी रोली के साथ उमरवल गांव स्थित अपनी बहन के घर आए थे। रविवार सुबह विनीत कुमार मिश्रा अपनी बेटी रोली और अन्य बच्चों के साथ यमुना नदी में स्नान करने गए थे।
बताया जा रहा है कि स्नान के दौरान रोली अचानक गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। बेटी को डूबता देख पिता ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नदी की गहराई में समा गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने काफी देर तक बच्ची की तलाश की। घंटों की मशक्कत के बाद रोली का शव नदी से बरामद किया गया। मासूम बच्ची की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।

