E-Paperhttps://upsandeshnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*प्रयागराज जंक्शन पर फर्जी दरोगा बनकर टिकट चेक करने वाला युवक गिरफ्तार*

प्रयागराज

*प्रयागराज जंक्शन पर फर्जी दरोगा बनकर टिकट चेक करने वाला युवक गिरफ्तार*

प्रयागराज। जंक्शन पर पिछले तीन महीनों से रेलवे दरोगा बनकर यात्रियों से टिकट चेक करने और फर्जी वसूली करने वाले युवक को आखिरकार आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवक की पहचान दिव्यांशु कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से गाजीपुर का रहने वाला बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार दिव्यांशु कुमार पिछले करीब तीन महीनों से रेलवे की वर्दी पहनकर स्टेशन परिसर में टिकट चेकिंग करता था और यात्रियों से टिकट के नाम पर अवैध वसूली करता था। उसकी गतिविधियों पर संदेह होने के बाद आरपीएफ ने जांच की और उसे पकड़ लिया।
पूछताछ के दौरान दिव्यांशु ने बताया कि उसके परिवार के लोग नौकरी को लेकर लगातार दबाव बना रहे थे। इसी कारण उसने परिवार को यह कह दिया था कि उसकी नौकरी रेलवे में दरोगा के पद पर लग गई है। इस झूठ को सच साबित करने के लिए वह वर्दी पहनकर स्टेशन पर घूमता और खुद को रेलवे का अधिकारी बताता था।
बताया जा रहा है कि माघ मेले के दौरान वह अपनी पत्नी, पिता और मां को भी प्रयागराज लेकर आया था और वर्दी का रौब दिखाकर सरकारी प्रभाव के साथ उन्हें संगम में स्नान भी करवाया था। परिवार को भी विश्वास हो गया था कि दिव्यांशु वास्तव में रेलवे में दरोगा बन गया है।
हालांकि अब आरपीएफ की कार्रवाई के बाद उसकी सच्चाई सामने आ गई है। पुलिस ने उसकी वर्दी जब्त कर ली है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही वह पुलिस हिरासत में कैदी की वर्दी में नजर आएगा। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!