E-Paperhttps://upsandeshnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशाम्बी: चायल में पेड़ कटान के दौरान बड़ा हादसा, मजदूर गंभीर रूप से घायल*

कौशाम्बी

*कौशाम्बी: चायल में पेड़ कटान के दौरान बड़ा हादसा, मजदूर गंभीर रूप से घायल*

Oplus_131072

कौशाम्बी जिले की चायल तहसील क्षेत्र में सड़क किनारे सूखे पेड़ों की कटाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। उत्तर प्रदेश वन निगम की ओर से कराए जा रहे पेड़ कटान कार्य के दौरान एक मजदूर पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मजदूर पेड़ की ऊंचाई पर कटाई का कार्य कर रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर पड़ा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथ काम कर रहे अन्य मजदूरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
गंभीर रूप से घायल युवक को प्रयागराज स्थित स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल (एसआरएन) में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उसकी हालत पर नजर बनाए हुए है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उसका उपचार जारी है।
घटना के बाद सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पेड़ कटान जैसे जोखिम भरे कार्यों में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम और उपकरणों का उपयोग सुनिश्चित किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
फिलहाल मामले की जानकारी संबंधित विभाग को दे दी गई है और घटना की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!