E-Paperhttps://upsandeshnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशाम्बी में पुलिस-राजस्व टीम पर हमला: 8 मुख्य आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए*

कौशाम्बी

*कौशाम्बी में पुलिस-राजस्व टीम पर हमला: 8 मुख्य आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए*

Oplus_131072

कौशाम्बी। जनपद के थाना सैनी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गौराहार में अवैध कब्जे की शिकायत की जांच करने पहुंची राजस्व व पुलिस टीम पर 21 फरवरी को हमला किए जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 8 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, टीम जब मौके पर जांच कर रही थी, तभी कुछ लोगों ने एकत्र होकर ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की। हमले के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई, हालांकि पुलिसकर्मियों ने संयम बरतते हुए हालात को नियंत्रित किया।
घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की पहचान कर दबिश दी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में भगवती उर्फ भगौती, रामहित, राजेश, बुधराज, हीरालाल, कमलेश, शिव सिंह और अंगद सिंह शामिल हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!