E-Paperhttps://upsandeshnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशाम्बी: पेड़ काटने के विवाद में बढ़ा मामला, भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने संदीपन घाट थाने का किया घेराव*

कौशाम्बी

*कौशाम्बी: पेड़ काटने के विवाद में बढ़ा मामला, भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने संदीपन घाट थाने का किया घेराव*

Oplus_131072

कौशाम्बी। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के बड़ा गांव पट्टी परवेजाबाद निवासी फूलचंद पुत्र मिठाई लाल द्वारा गांव में पेड़ काटने को लेकर एक व्यक्ति से कथित रूप से गाली-गलौज किए जाने का मामला तूल पकड़ गया। घटना से नाराज़ ग्रामीणों ने विरोध जताया।
मामले की जानकारी मिलने पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिलाध्यक्ष चन्दू तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने संदीपन घाट थाने का घेराव किया। संगठन के पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी से मुलाकात कर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की।
जिलाध्यक्ष चन्दू तिवारी ने कहा कि यदि पीड़ित पक्ष को न्याय नहीं मिला तो संगठन आगे आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। वहीं थाना प्रभारी ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!