E-Paperhttps://upsandeshnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*दीपमाला जन कल्याण सेवा संस्थान ने निकाली तिरंगा यात्रा मानसिक मंदित दिव्यांग बच्चों की देशभक्ति से गूँजा तिल्हापुर मोड़*

कौशांबी, तिल्हापुर मोड़

*दीपमाला जन कल्याण सेवा संस्थान ने निकाली तिरंगा यात्रा
मानसिक मंदित दिव्यांग बच्चों की देशभक्ति से गूँजा तिल्हापुर मोड़*

कौशांबी, तिल्हापुर मोड़

Oplus_131072

— दीपमाला जन कल्याण सेवा संस्थान पेरई के नेतृत्व में गुरुवार को मानसिक मंदित दिव्यांग बच्चों द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई। दिव्यांग साइकिलों पर सवार बच्चों ने हाथों में तिरंगा थामकर “भारत माता की जय” के नारे लगाते हुए तिल्हापुर मोड़ व आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण कर आज़ादी का जश्न मनाया और लोगों को स्वतंत्रता का महत्व बताया।

उत्साह और उमंग से भरी इस तिरंगा यात्रा ने इलाके में देशभक्ति का माहौल बना दिया। रैली कई किलोमीटर तक निकाली गई, जिसमें शामिल प्रतिभागियों ने जगह-जगह लोगों को राष्ट्रीय एकता और गर्व का संदेश दिया।

कार्यक्रम में सुभाष चन्द्र केसरवानी, मदन कुमार केसरवानी, ऋषभ सिंह, मनीष कुमार, बांके लाल यादव, संस्थान के पूर्व अध्यक्ष दीपक सिंह, अजीत तिवारी, नेहा पाल, साक्षी सोनकर, रितु मिश्रा, रामेश कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!