*कौशाम्बी साफ-सफाई को लेकर छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन, सड़क पर बैठकर की नारेबाजी*
कौशाम्बी
*कौशाम्बी साफ-सफाई को लेकर छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन, सड़क पर बैठकर की नारेबाजी*
नेवादा के शिवाजी इंटर कॉलेज का मामला
कौशाम्बी। नेवादा स्थित शिवाजी इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने स्कूल में साफ-सफाई समेत अन्य समस्याओं को लेकर ब्लॉक परिसर पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं ने सड़क पर बैठकर नारेबाजी करते हुए अपनी मांगें रखीं।
छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाया कि स्कूल में साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं है और कुछ अध्यापकों द्वारा बच्चों के साथ कथित तौर पर बदतमीजी की जाती है।
सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी प्रेरणा गौतम, तहसीलदार सिद्धांत कुमार, चायल सीओ शिवांक सिंह और डीआईओएस मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। करीब दो घंटे तक प्रदर्शन चलता रहा, जिसके बाद अधिकारियों के समझाने पर छात्र-छात्राएं शांत हुए।
मामले में छात्र-छात्राओं की शिकायतों और स्कूल की व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासनिक स्तर पर जानकारी जुटाई जा रही है।
पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें
