*एशिया एमएमए चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली खुशबू निषाद से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शिष्टाचार भेंट*
लखनऊ
*एशिया एमएमए चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली खुशबू निषाद से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शिष्टाचार भेंट*

लेबनान में आयोजित एशिया एमएमए चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर भारत, उत्तर प्रदेश एवं निषाद समाज का गौरव बढ़ाने वाली प्रतिभाशाली खिलाड़ी सुश्री खुशबू निषाद ने आज माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने सुश्री खुशबू निषाद को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि खुशबू की यह सफलता प्रदेश की खेल प्रतिभाओं की मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का सशक्त उदाहरण है।
सुश्री खुशबू निषाद की उपलब्धि यह प्रमाणित करती है कि उत्तर प्रदेश की बेटियाँ अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन करने में पूरी तरह सक्षम हैं। उनकी यह सफलता न केवल प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है, बल्कि खेल जगत में आगे बढ़ने का मार्ग भी प्रशस्त करती है।
इस गौरवशाली उपलब्धि के लिए सुश्री खुशबू निषाद को एक बार पुनः हार्दिक बधाई एवं आने वाले समय में और अधिक सफलता के लिए ढेरों शुभकामनाएं।