*कौशाम्बी पति पर मारपीट कर घर से भगाने का आरोप, महिला ने ससुराल पक्ष पर भी लगाए गंभीर आरोप*
कौशाम्बी
*कौशाम्बी पति पर मारपीट कर घर से भगाने का आरोप, महिला ने ससुराल पक्ष पर भी लगाए गंभीर आरोप*
कौशाम्बी में एक महिला ने अपने पति पर मारपीट करने और घर से निकालने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि सास, ससुर, ननद और देवर ने भी उसके साथ मारपीट की।
पीड़िता बबिता दुबे पत्नी शिव दुबे, निवासी जवई ने बताया कि उसकी शादी करीब 10 वर्ष पहले हुई थी और उसके दो बच्चे हिमांशु दुबे व मनीषा दुबे हैं।
महिला का आरोप है कि ससुराल पक्ष की ओर से दहेज में दो लाख रुपये की मांग की जाती थी। पीड़िता के मुताबिक उसका पति शिव दुबे महाराष्ट्र में रहकर काम करता है और कथित तौर पर कहता है कि वह उसे अपने साथ नहीं ले जाएगा।
महिला ने बताया कि डर के कारण वह दोनों बच्चों को लेकर अपने मायके पेरवा गांव में रह रही है। पीड़िता का दावा है कि मामले को लेकर कई बार प्रार्थना पत्र देने के बावजूद अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
महिला का कहना है कि वह न्याय के लिए दर-दर भटक रही है।
सुने पीड़ित महिला की जुबानी…
महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित पक्ष का बयान सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। पुरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें

