E-Paperhttps://upsandeshnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशांबी: सैयद अली ख़ामेनेई के निधन की खबर पर शिया समुदाय का शांतिपूर्ण एहतेजाज, अकीदत के साथ मजलिस आयोजित*

कौशाम्बी

*कौशांबी: सैयद अली ख़ामेनेई के निधन की खबर पर शिया समुदाय का शांतिपूर्ण एहतेजाज, अकीदत के साथ मजलिस आयोजित*

कौशांबी। धार्मिक नेता सैयद अली ख़ामेनेई के शहीद होने की खबर के बाद जिले में शिया समुदाय ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए शांतिपूर्ण एहतेजाज और मजलिस का आयोजन किया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे शामिल हुए।
रोज़े की हालत में भी अकीदतमंदों ने तेज धूप के बीच बैठकर मरहूम को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके जीवन व शिक्षाओं को याद किया। मजलिस के दौरान समुदाय के वक्ताओं ने एकता, अमन और सब्र का पैगाम दिया।
इस दौरान कुछ लोगों ने अमेरिका और इज़राइल के खिलाफ नारेबाज़ी भी की। हालांकि पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस बल मौके पर पूरी तरह मुस्तैद रहे। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी गई ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। प्रशासन ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही और कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!