*पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक हाईवोल्टेज टावर पर चढ़ा, घंटों चला ड्रामा*
प्रयागराज
*पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक हाईवोल्टेज टावर पर चढ़ा, घंटों चला ड्रामा*
प्रयागराज। पत्नी के मायके चले जाने से नाराज एक युवक ने बिजली के हाईवोल्टेज टावर पर चढ़कर घंटों तक हाईवोल्टेज ड्रामा किया। युवक को टावर पर चढ़ा देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।
ग्रामीण और परिजन लगातार युवक को समझाने-बुझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन वह काफी देर तक टावर पर ही बैठा रहा। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए काफी मशक्कत की।
बताया जा रहा है कि परिजनों और ग्रामीणों की समझाइश के बाद युवक किसी तरह नीचे उतर आया। युवक एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के गांजा गांव का निवासी बताया जा रहा है।
गनीमत रही कि युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें



