क्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*चायल तहसील में लेखपालों की कलम बंद हड़ताल, निष्पक्ष जांच की मांग*

कौशाम्बी

*चायल तहसील में लेखपालों की कलम बंद हड़ताल, निष्पक्ष जांच की मांग*

कौशाम्बी। अयोध्या की सोहावल तहसील में लेखपाल उत्कर्षदीप के खिलाफ हुई कार्रवाई के विरोध में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को चायल तहसील में लेखपालों ने कलम बंद हड़ताल कर विरोध जताया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की।
लेखपाल संघ का आरोप है कि शिकायतों पर कार्रवाई से पहले शिकायत की सत्यता और संबंधित लेखपाल की भूमिका की पर्याप्त जांच नहीं की जा रही है। इससे कर्मचारियों में भय का माहौल बन रहा है।
कौशाम्बी लेखपाल संघ अध्यक्ष ज्ञान सिंह पाल ने कहा कि दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन निर्दोष कर्मचारी को किसी भी स्थिति में प्रताड़ित नहीं किया जाना चाहिए। संघ ने सीसीटीवी फुटेज, वायरल वीडियो समेत सभी साक्ष्यों की जांच और जांच पूरी होने तक कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की है।
लेखपालों ने कहा कि निष्पक्ष जांच होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!