*कौशाम्बी: साइबर फ्रॉड गैंग के तीन सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, इंस्टाग्राम-व्हाट्सएप के जरिए करते थे ऑनलाइन ठगी*
कौशाम्बी
*कौशाम्बी: साइबर फ्रॉड गैंग के तीन सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, इंस्टाग्राम-व्हाट्सएप के जरिए करते थे ऑनलाइन ठगी*
कौशाम्बी। साइबर क्राइम थाना और मंझनपुर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में साइबर ठगी करने वाले गिरोह के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन, फर्जी आधार कार्ड, दिल्ली पुलिस का फर्जी पहचान पत्र (आईकार्ड) तथा नगदी बरामद की है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निखिल सिंह, आदित्य कुमार और आयुष यादव के रूप में हुई है। तीनों आरोपी कौशाम्बी और फतेहपुर जनपद के निवासी बताए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपी इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के माध्यम से लोगों को कम समय में पैसा दोगुना करने का झांसा देते थे। इसके बाद फर्जी बैंक खातों में रुपये मंगवाकर ऑनलाइन साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे।
संयुक्त कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से साइबर अपराध में प्रयुक्त तीन मोबाइल फोन, फर्जी आधार कार्ड, दिल्ली पुलिस का फर्जी आईकार्ड और नगदी बरामद की। पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है तथा इनके नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें
