क्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशाम्बी में ‘न्याय यात्रा’ का शक्ति प्रदर्शन, हजारों समर्थकों के साथ गरजे डॉ. आर.एस. पटेल; बोले– “अब होगा व्यवस्था परिवर्तन*

कौशाम्बी

*कौशाम्बी में ‘न्याय यात्रा’ का शक्ति प्रदर्शन, हजारों समर्थकों के साथ गरजे डॉ. आर.एस. पटेल; बोले– “अब होगा व्यवस्था परिवर्तन*

कौशाम्बी जनहित संकल्प पार्टी (जेएसपी) की प्रदेशव्यापी ‘सरदार पटेल एकता रथ न्याय यात्रा’ शनिवार को कौशाम्बी पहुंची। यात्रा में हजारों समर्थकों की भागीदारी, सैकड़ों चारपहिया वाहनों और हजारों मोटरसाइकिलों का काफिला देखने को मिला। बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं और समर्थकों के कारण यह यात्रा जिले की चर्चित राजनीतिक गतिविधियों में शामिल रही।
न्याय यात्रा की शुरुआत चायल विधानसभा क्षेत्र के सराय अकिल पावर हाउस से हुई। इसके बाद यात्रा ने नेवादा ब्लॉक, तिल्हापुर रोड, लालापुर सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर चायल तहसील तक पहुंचकर विशाल जनसभा और पदयात्रा का रूप लिया। यात्रा के दौरान समर्थकों ने पार्टी के पक्ष में नारे लगाए और जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए।
जनसभा को संबोधित करते हुए जनहित संकल्प पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आर.एस. पटेल ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है और समय आ गया है कि व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में निर्णायक कदम उठाया जाए। उन्होंने दावा किया कि न्याय यात्रा को प्रदेशभर में व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है।
कार्यक्रम के समापन पर चायल विधानसभा प्रभारी गोविंद सिंह पटेल के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने तहसील प्रशासन को छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन तहसीलदार संजय दुबे के माध्यम से प्रशासन को दिया गया, जिसमें विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग की गई।
पार्टी नेताओं ने कहा कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आगामी दिनों में जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन और तेज किया जाएगा। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!