*कौशांबी: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से ऑटो हादसे का शिकार, दो युवकों की मौत, पांच घायल*
कौशाम्बी

*कौशांबी: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से ऑटो हादसे का शिकार, दो युवकों की मौत, पांच घायल*
कौशांबी। जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र स्थित पतौना पुल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।

