क्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
*कौशाम्बी चोरी की बाइक समेत दो आरोपित गिरफ्तार, नंबर प्लेट बदलकर चला रहे थे वाहन*
कौशाम्बी
*कौशाम्बी चोरी की बाइक समेत दो आरोपित गिरफ्तार, नंबर प्लेट बदलकर चला रहे थे वाहन*
चरवा। थाना चरवा पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चोरी की गई स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद की है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अंकुश त्रिपाठी और लवलेश के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान सामने आया कि चोरी की बाइक की नंबर प्लेट बदलकर उसे चलाया जा रहा था।
चरवा थाना पुलिस ने बरामद मोटरसाइकिल को कब्जे में लेते हुए दोनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपितों को न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।
पुलिस मामले की जांच कर चोरी की बाइक से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटा रही है

