*कौशाम्बी ,11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन टूटने से बड़ा हादसा*
कौशाम्बी
*कौशाम्बी ,11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन टूटने से बड़ा हादसा*
सराय अकिल थाना क्षेत्र के पुरखास गांव में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन का तार अचानक टूटकर गिर गया, जिससे बड़ा हादसा हो गया। करंट की चपेट में आने से एक भैंस और दो गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कृष्ण का भाई गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि जर्जर बिजली लाइन की शिकायत पहले भी बिजली विभाग से की गई थी, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने घटना की निष्पक्ष जांच, दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें

