*कौशाम्बी : डीएम डॉ. अमित पाल व एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने वन स्टॉप सेंटर का किया आकस्मिक निरीक्षण*
कौशाम्बी
*कौशाम्बी : डीएम डॉ. अमित पाल व एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने वन स्टॉप सेंटर का किया आकस्मिक निरीक्षण*
कौशाम्बी जनपद में जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल एवं पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने वन स्टॉप सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, अभिलेखों तथा सेंटर में रह रही महिलाओं एवं किशोरियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की गहन जांच की।
बताया जा रहा है कि लगभग एक सप्ताह पूर्व वन स्टॉप सेंटर के शौचालय में एक किशोरी द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना सामने आई थी, जिसके बाद प्रशासनिक स्तर पर लगातार निगरानी बढ़ा दी गई है। इसी क्रम में डीएम और एसपी ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सेंटर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने, सीसीटीवी कैमरों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा वहां रह रही महिलाओं और किशोरियों की काउंसलिंग व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और संवेदनशील मामलों में विशेष सतर्कता बरती जाए।
प्रशासन द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं पर नजर रखी जा रही है। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।

