*प्रयागराज : होटल विलास में भीषण आग से मचा हड़कंप*
प्रयागराज
*प्रयागराज : होटल विलास में भीषण आग से मचा हड़कंप*
होटल विलास में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट के चलते आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और पूरी बिल्डिंग धुएं व आग की लपटों से घिर गई।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। वहीं प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस टीम भी मौके पर मौजूद रही।
होटल में ठहरे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि आग लगने से होटल में भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।