*कौशाम्बी सरदार पटेल वॉलीबॉल टूर्नामेंट में बालीपुर टाटा बनी विजेता*
कौशाम्बी
*कौशाम्बी सरदार पटेल वॉलीबॉल टूर्नामेंट में बालीपुर टाटा बनी विजेता*

कौशाम्बी जनपद के विकास खंड चायल अंतर्गत ग्राम पंचायत पहाड़पुर सुधवर के मजरा नौवापुर में आयोजित सरदार पटेल वॉलीबॉल टूर्नामेंट का समापन अत्यंत रोमांचक मुकाबलों के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों—नौवापुर, जानकीपुर, पहाड़पुर सुधवर, बालीपुर टाटा, सैयद सरवा, अयोध्या का पूरा, नौवापुर ‘बी’ एवं रतगंहा—ने प्रतिभाग किया।
नववर्ष के अवसर पर खेले गए फाइनल मुकाबले में बालीपुर टाटा टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नौवापुर टीम को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। दर्शकों से खचाखच भरे मैदान में दोनों टीमों के बीच मुकाबला अंत तक बेहद रोमांचक बना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. आर.एस. पटेल (राष्ट्रीय अध्यक्ष, यूएसपी संरक्षक सरकार सेना) ने विजेता टीम को ट्रॉफी एवं ₹5000 नकद पुरस्कार, जबकि उपविजेता टीम नौवापुर को ट्रॉफी एवं ₹2500 नकद पुरस्कार प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विशिष्ट अतिथियों में राकेश सिंह पटेल (भोला नाथ), आनंद मोहन पटेल, नेपाल सिंह, प्रीतम पटेल, नागेन्द्र सिंह (बाबा जी), इंजीनियर अभिषेक पटेल (प्रदेश अध्यक्ष), रमेश पटेल, डॉ. अनिरुद्ध सिंह, मुन्नू सिंह, महेन्द्र गोविन्द एवं एडवोकेट रामलाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं सैकड़ों दर्शक उपस्थित रहे।
इस आयोजन के माध्यम से नववर्ष की शुरुआत खेल भावना, आपसी भाईचारे और नई ऊर्जा के संदेश के साथ हुई।