क्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशाम्बी में स्कूल जाते समय कक्षा 8 की दो छात्राएं लापता, पुलिस ने गठित की दो टीमें*

कौशाम्बी

*कौशाम्बी में स्कूल जाते समय कक्षा 8 की दो छात्राएं लापता, पुलिस ने गठित की दो टीमें*

कौशाम्बी। महेवाघाट थाना क्षेत्र में स्कूल जाते समय कक्षा 8 में पढ़ने वाली दो छात्राओं के लापता होने का मामला सामने आया है। दोनों छात्राएं स्कूल जाने के बाद वापस घर नहीं लौटीं, जिसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने अपने स्तर से छात्राओं की तलाश शुरू की और मामले की सूचना पुलिस को दी।
बताया जा रहा है कि पश्चिम शरीरा-बैरागीपुर मार्ग पर दोनों छात्राओं की साइकिल और स्कूल ड्रेस मिली है। इससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छात्राओं की तलाश के लिए दो टीमों का गठन किया है।
पुलिस की टीमें संभावित स्थानों पर छात्राओं की तलाश कर रही हैं। आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल दोनों छात्राओं का पता नहीं चल सका है और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।
मामला महेवाघाट थाना क्षेत्र के बैरागीपुर रोड का है।पुरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!