*कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री हादसे के बाद पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, मुख्य आरोपी नौशाद मुठभेड़ में गिरफ्तार*
कौशाम्बी
*कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री हादसे के बाद पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, मुख्य आरोपी नौशाद मुठभेड़ में गिरफ्तार*
कौशाम्बी के पिपरी थाना क्षेत्र के महमूदपुर मनौरी में सोमवार को हुए पटाखा फैक्ट्री गोदाम ब्लास्ट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी नौशाद अली के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
बताया जा रहा है कि नौशाद अली, मोहम्मद आदिल का पिता है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।
गौरतलब है कि इस भीषण पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में अब तक 11 लोगों की मौत हुई है, जबकि 6 लोग घायल हुए थे। हादसे के बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें
