*कौशाम्बी दिनदहाड़े घर में घुसकर चोरी, बेटी से मारपीट का आरोप*
कौशाम्बी
*कौशाम्बी दिनदहाड़े घर में घुसकर चोरी, बेटी से मारपीट का आरोप*
कौशाम्बी। पिपरी थाना क्षेत्र के नौवापुर गांव में मंगलवार दोपहर दिनदहाड़े चोरी की घटना से हड़कंप मच गया। आरोप है कि अज्ञात चोर घर में घुसा और बक्से का ताला तोड़कर नगदी समेत हजारों रुपये के जेवरात पार कर दिए।
बताया जा रहा है कि घर के पिता मजदूरी करने के लिए प्रयागराज गए थे, जबकि मां उमा अपने दो बच्चों को दवा दिलाने के लिए चायल सीएचसी गई थीं। इसी दौरान उनकी बेटी राशी घर में अकेली थी।
आरोप है कि इसी दौरान घर में घुसे चोर ने राशी के साथ मारपीट की और बक्से का ताला तोड़कर नगदी व जेवरात लेकर फरार हो गया। घटना के बाद राशी ने मोबाइल के जरिए अपनी मां उमा को चोरी की जानकारी दी।
परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है।


