*कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: वांछित आरोपी गिरफ्तार*
कौशाम्बी
*कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: वांछित आरोपी गिरफ्तार*
कौशाम्बी। पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी में 31 अगस्त को हुए पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी शोएब को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, शोएब प्रयागराज का रहने वाला है और उसके पिता के नाम पटाखा बिक्री का लाइसेंस था।
आरोप है कि इसी लाइसेंस की आड़ में शोएब अवैध रूप से पटाखों का कारोबार करता था। पुलिस जांच में तमिलनाडु से पटाखे खरीदकर आसपास के इलाकों में महंगे दामों पर बेचने की बात सामने आई है।
पुलिस के अनुसार, शोएब मुख्य आरोपियों नौशाद और शकील के साथ मिलकर पटाखों की सप्लाई करता था। साथ ही हापुड़ निवासी एक व्यक्ति के जरिए विस्फोटक सामग्री और बारूद खरीदने की बात भी जांच में सामने आई है।
31 अगस्त को मनौरी में हुए इस भीषण विस्फोट के बाद पुलिस और प्रशासन ने अवैध पटाखा कारोबार के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। मामले में पुलिस आगे की जांच और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें


