*कौशाम्बी: 10 हजार की इनामिया महिला गिरफ्तार, बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में*
कौशाम्बी
*कौशाम्बी: 10 हजार की इनामिया महिला गिरफ्तार, बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में*
कौशाम्बी। कोखराज थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में लंबे समय से वांछित चल रही 10 हजार रुपये की इनामिया आरोपित महिला कविता देवी को सैयद सरावां से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया है।
पुलिस के मुताबिक, 16 जनवरी 2026 को चकमहापुर गांव में घर और जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि विपक्षियों ने लाठी-डंडों से हमला करने के साथ तमंचे से फायरिंग की, जिसमें एक युवक घायल हुआ था। मामले में पहले ही छह आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विधिक कार्रवाई के बाद आरोपित महिला को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें

