*कौशांबी मौत बनकर टूटा बिजली का तार! घर के बाहर निकली युवती को लगा तेज करंट, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती*
कौशाम्बी
*कौशांबी मौत बनकर टूटा बिजली का तार! घर के बाहर निकली युवती को लगा तेज करंट, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती*
कौशांबी जिले के नेवादा ब्लॉक की उमरवल ग्राम पंचायत स्थित पुरखास पावर हाउस क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। ग्रामीणों के अनुसार,अमृत लाल निषाद की पुत्री सपना निषाद अपने घर के पास से गुजर रही थीं। तभी पहले से टूटा हुआ बिजली का तार उनकी चपेट में आ गया और उन्हें जोरदार करंट लग गया। करंट लगते ही युवती मौके पर गिर पड़ी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में जर्जर बिजली लाइन और टूटे-लटकते तारों की शिकायत कई बार बिजली विभाग से की गई थी, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की। उनका कहना है कि इससे पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, फिर भी विभाग की लापरवाही जारी रही।
ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
नोट: यह समाचार स्थानीय ग्रामीणों के दावों पर आधारित है। बिजली विभाग का आधिकारिक पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें
