क्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशाम्बी: आवारा सांड के हमले से युवक की दर्दनाक मौत, शौच कर लौटते समय हुआ हादसा*

कौशाम्बी

*कौशाम्बी: आवारा सांड के हमले से युवक की दर्दनाक मौत, शौच कर लौटते समय हुआ हादसा*

कौशाम्बी। जनपद के सैनी कोतवाली क्षेत्र के गरई गांव में आवारा सांड के हमले में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, मृतक रामकुमार मूल रूप से बांदा जनपद के जरौली गांव का निवासी था। वह 7 जुलाई को गरई गांव में अपने रिश्तेदारों के यहां एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आया था। बुधवार देर शाम वह खेत की ओर शौच के लिए गया था। लौटते समय गांव के बाहर जंगल के पास अचानक एक आवारा सांड ने उस पर हमला कर दिया।
हमले में रामकुमार की गर्दन में गंभीर चोट लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सैनी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, इस दर्दनाक घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में बढ़ते आवारा पशुओं के आतंक पर चिंता जताते हुए प्रशासन से प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!