*कौशाम्बी: बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में आक्रोश*
कौशाम्बी

*कौशाम्बी: बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में आक्रोश*
कौशाम्बी के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के जजौली गांव में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिलने के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और नाराजगी जताने लगे।
सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी स्थिति को शांत कराने में जुटे हैं। अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनी रहे।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने के कारणों का पता लगाने में जुटी है। घटना को लेकर गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है, जबकि प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।



