*प्रयागराज : लेखपाल भर्ती परीक्षा 2026 में कथित अनियमितताओं के विरोध में आज निकलेगा कैंडल मार्च*
प्रयागराज
*प्रयागराज : लेखपाल भर्ती परीक्षा 2026 में कथित अनियमितताओं के विरोध में आज निकलेगा कैंडल मार्च*
प्रयागराज में लेखपाल भर्ती परीक्षा 2026 को लेकर अभ्यर्थियों का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। परीक्षा में कथित धांधली और अनियमितताओं के आरोपों के विरोध में अभ्यर्थियों द्वारा आज कैंडल मार्च निकाला जाएगा। यह मार्च शाम को मनमोहन पार्क से शुरू होकर सुभाष चौराहा तक पहुंचेगा।
अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ियों से लाखों मेहनती और योग्य उम्मीदवारों के भविष्य पर प्रश्नचिह्न लग गया है। छात्रों का आरोप है कि परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी रही, जिससे निष्पक्ष चयन प्रक्रिया प्रभावित हुई है।
कैंडल मार्च के माध्यम से अभ्यर्थी सरकार और संबंधित विभागों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, भर्ती प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे।
आयोजकों के अनुसार विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और युवाओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन भी पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और सुरक्षा व्यवस्था के आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।
अभ्यर्थियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।
