*कौशांबी पूर्व प्रधान मनोज हेला हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार*
कौशाम्बी
*कौशांबी पूर्व प्रधान मनोज हेला हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार*
कौशांबी जिले में चर्चित पूर्व प्रधान मनोज हेला हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक डेढ़ लाख रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया था।
पुलिस ने पट्टी नरवर निवासी सुलखान और नीरज को आदमपुर इलाके से गिरफ्तार किया है, जबकि इस मामले का मुख्य आरोपी समसपुर निवासी सूरज पासी अभी फरार बताया जा रहा है। उसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल तमंचा और बाइक भी बरामद कर ली है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की साजिश और वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की है।
यह पूरा मामला संदीपन घाट थाना क्षेत्र के आलमचंद गांव का है, जहां पूर्व प्रधान मनोज हेला की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। घटना के खुलासे के बाद पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई करते हुए फरार अभियुक्त की तलाश में जुटी हुई है।
पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।


