*कौशाम्बी में लाश हाईवे पर रखकर चक्का जाम, परिजनों का हंगामा*
कौशाम्बी
*कौशाम्बी में लाश हाईवे पर रखकर चक्का जाम, परिजनों का हंगामा*
राजू गौतम की मौत पर परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, 15 हजार रुपये के विवाद को बताया वजह
कौशाम्बी। महेवाघाट थाना क्षेत्र के अजरौली टंकी के पास राजू गौतम की मौत के बाद परिजनों ने शव को हाईवे पर रखकर चक्का जाम कर दिया। परिजनों ने 15 हजार रुपये के विवाद में हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
परिजनों ने 15 लाख रुपये मुआवजा और 2 बीघे जमीन दिए जाने की भी मांग रखी। करीब एक घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ।
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ और जाम खुल सका।
हत्या के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें
