*कौशाम्बी: सपा कार्यालय मंझनपुर में धूमधाम से मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन, सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने काटा केक*
कौशाम्बी

*कौशाम्बी: सपा कार्यालय मंझनपुर में धूमधाम से मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन, सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने काटा केक*
कौशाम्बी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन बुधवार को मंझनपुर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, समर्थकों और स्थानीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे कार्यक्रम में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के प्रति उत्साह एवं सम्मान व्यक्त किया।
इस अवसर पर उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल जनसेवा की कामना करते हुए उनके नेतृत्व में समाजवादी पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प भी व्यक्त किया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें


