*कौशाम्बी: ड्यूटी के दौरान पिकअप की टक्कर से PRD जवान की दर्दनाक मौत, चालक वाहन समेत फरार*
कौशाम्बी

*कौशाम्बी: ड्यूटी के दौरान पिकअप की टक्कर से PRD जवान की दर्दनाक मौत, चालक वाहन समेत फरार*
कौशाम्बी। जनपद के सैनी थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में PRD जवान की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, ड्यूटी के दौरान सैनी चौराहे पर तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने PRD जवान महताब अली को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल महताब अली को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही सैनी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस फरार चालक और पिकअप वाहन की तलाश में जुटी है। इस हादसे से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।

