क्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशाम्बी बच्चों से भरा विक्रम अनियंत्रित होकर पलटा, चार घायल*

कौशाम्बी

*कौशाम्बी बच्चों से भरा विक्रम अनियंत्रित होकर पलटा, चार घायल*

पिपरी थाना क्षेत्र के चलौली मोड़ के पास शनिवार को बड़ा हादसा
कौशाम्बी। स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रहा विक्रम चलौली मोड़ के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के समय विक्रम में एक दर्जन से अधिक बच्चे सवार थे। दुर्घटना में चार बच्चे घायल हो गए, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
आसपास के लोगों ने तत्काल विक्रम में फंसे बच्चों को बाहर निकाला और इलाज के लिए चायल सीएचसी पहुंचाया। घायलों में पीयूष, रीतू, आयुष और श्रेया शामिल हैं।
प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने पीयूष और रीतू को बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज के निजी अस्पताल रेफर कर दिया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

पुरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!