*कौशाम्बी बाइक सवार युवक को रोककर दबंगों ने की मारपीट, वीडियो वायरल*
कौशाम्बी
*कौशाम्बी बाइक सवार युवक को रोककर दबंगों ने की मारपीट, वीडियो वायरल*
कौशाम्बी के करारी थाना क्षेत्र के जमदुआ के पास बाइक सवार युवक को रोककर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंगों ने युवक को थप्पड़ मारे और बाइक से घसीटकर सड़क पर पटक दिया।
पीड़ित अफसर अली के मुताबिक, वह अपनी ससुराल से वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान उसे रोक लिया गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि रुपये और शराब नहीं पिलाने को लेकर उसके साथ मारपीट की गई। साथ ही रुपये छीनने का भी आरोप लगाया है।
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित ने थाना पुलिस पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए एसपी कौशाम्बी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
मामला करारी थाना क्षेत्र के जमदुआ के पास का बताया जा रहा है। पुलिस की जांच और आधिकारिक पुष्टि के बाद ही मामले की पूरी स्थिति स्पष्ट होगी। पुरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें


