*भाजपा प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में संगठन पर्व के अंतर्गत नामांकन समारोह सम्पन्न*
लखनऊ
*भाजपा प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में संगठन पर्व के अंतर्गत नामांकन समारोह सम्पन्न*

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में संगठन पर्व के अंतर्गत उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद हेतु. केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी जी के नामांकन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
नामांकन समारोह में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री विनोद तावड़े जी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी, भाजपा उत्तर प्रदेश के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह चौधरी जी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह जी, उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी, कैबिनेट मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह जी, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय जी, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी जी सहित उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, जनप्रतिनिधिगण एवं पार्टी के वरिष्ठ व सम्मानित पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीति पर विचार साझा किए। समारोह में उत्साहपूर्ण वातावरण रहा और संगठनात्मक एकता एवं अनुशासन का सशक्त संदेश दिया गया।