*कौशाम्बी विदेश भेजने के नाम पर युवक से 2.20 लाख रुपये लेने का आरोप, एजेंट फरार*
कौशाम्बी
*कौशाम्बी विदेश भेजने के नाम पर युवक से 2.20 लाख रुपये लेने का आरोप, एजेंट फरार*
विदेश भेजने के नाम पर एक युवक से एजेंट द्वारा 2 लाख 20 हजार रुपये लेने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि एजेंट ने विदेश भेजने के लिए 2.50 लाख रुपये में सौदा तय किया था।
पीड़ित मोहम्मद अरमान पुत्र राजू अंसारी, निवासी मखदूमपुर के मुताबिक, उसने एजेंट को ऑनलाइन पेटीएम के जरिए 2.20 लाख रुपये दिए थे। आरोप है कि एजेंट उसका पासपोर्ट लेकर फरार हो गया और विदेश भेजने के नाम पर उसे एक कथित फर्जी ऑफर लेटर भी दिया गया, जो पीड़ित के पास मौजूद है।
पीड़ित का आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर एजेंट ने पैसे देने से इनकार करते हुए जान से मारने की धमकी दी और कहा कि “जो करना है कर लेना।”
मामले में पीड़ित ने शुक्रवार को सराय अकिल थाने पहुंचकर तहरीर दी और रुपये वापस दिलाने की गुहार लगाई। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सुने पीड़ित की जुबानी।पुरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें



